तमिलनाडु में हादसा: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन ट्रेनी डॉक्टरों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडू सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह दुर्घटना थूथुकुडी में हुई. जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन ट्रेनी डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, आज भोर में पांच कार सवार पांच डॉक्टर न्यूपोर्ट बीच की ओर जा रहे थे. इसी दौरान थूथुकुडी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर ही तीन डॉक्टरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल दोनों घायलों को थूथुकुडी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल ट्रेनी डॉक्टरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. बताया गया है कि तीनों डाक्टर थूथुकुडी सरकारी अस्पताल में ट्रेनी थे और हाल ही में अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आए थे. थूथुकुडी दक्षिण पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हैं.

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version