तेलंगाना में हादसाः डिवाइडर से टकराई कार, लगी भीषण आग, जिंदा जले मशहूर न्यूरोसर्जन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Car Fire: तेलंगाना से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां सूर्यपेट जिले में रविवार की सुबह यहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में हैदराबाद के एक प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन की जिंदा जलकर मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे खम्मम-हैदराबाद हाईवे पर सूर्यपेट के पिल्लामरी के पास हुई. आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.

टक्कर के तुरंत बाद कार में लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, डॉक्टर की तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराई गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी को आग ने अपनी जद में ले लिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरकर्मी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती. फायरकर्मी जब तक आग पर काबू पाते, तब तक पूरी कार जल चुकी थी और अंदर बैठे डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से हुए मृतक की पहचान

पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मृतक की पहचान डॉ. कासकुर्ती जगदीश के रूप में की. वे खम्मम के ममता अस्पताल में न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यरत थे और रविवार को अपना काम खत्म कर परिवार से मिलने खम्मम से हैदराबाद लौट रहे थे.

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त डॉक्टर को झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से नियंत्रण खोने पर यह दुर्घटना हुई. हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This