अमेरिका में हादसाः जंगल की आग पर काबू पाते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in the USः  कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में ‘डोम फायर’ (जंगल की आग) को बुझाने के काम में मदद कर रहा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई. यह जानकारी अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने दी. रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी ने बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:55 बजे (2155 GMT) मारिपोसा काउंटी में हुआ और हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे.

इस हादसे की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड कर रहे हैं. कैलिफोर्निया कॉम्प्लेक्स इंसिडेंट मैनेजमेंट टीम तीन के प्रवक्ता, जो डोम फायर से निपटने के काम की देखरेख कर रहे हैं, के मुताबिक, हेलीकॉप्टर पानी की बाल्टी से आग बुझाने का काम कर रहा था और आग पर पानी डाल रहा था, तभी वह योसेमाइट में लेक ऑस्ट्रैंडर के दक्षिण-पूर्व में क्रैश हो गया.

अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने मारे गए पायलटों में से एक की पहचान ग्रेग किंग के तौर पर की और उन्हें “समर्पित एविएटर और हममें से कई लोगों का करीबी दोस्त” बताया. एजेंसी ने कहा कि दूसरे पायलट की पहचान उनके परिवार को सूचना दिए जाने तक गुप्त रखी जा रही है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस हादसे की जांच कर रहे हैं. नेशनल पार्क सर्विस ने सोमवार को बताया कि डोम फायर पर 15 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version