उन्नाव में हादसा: खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने मारी टक्कर, तीन यात्रियों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao Bus Accident: यूपी के उन्नाव से दुखद खबर सामने आई है. यहां आज सुबह कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसा हो गया. खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस के आगे खड़े तीन यात्रियों की जहां मौत हो गई, वहीं परिचालक सहित दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

अयोध्या से कानपुर जा रही थी रोडवेज बस

मिली जानकारी के अनुसार, काशी डिपो की रोडवेज बस अयोध्या से कानपुर जा रही थी. इसी दौरान नवाबगंज के पास किसी वाहन में पीछे से टकरा गई. इस पर चालक बस लेकर वहां से चला आया और दही थाना क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप के पास सुबह करीब 6 बजे बस को किनारे खड़ा कड़ा कर दिया.

दूसरे बस के इंतजार में खड़े थे हादसे का शिकार हुए लोग

परिचालक कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बैठने के लिए बस के आगे खड़ा होकर इंतजार करने लगा. इसी बीच तेज रफ्तार डंपर ने काशी डिपो की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस के आगे बढ़ने से कंडक्टर सहित पांच यात्री उसकी जद में आए गए. तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, कंडक्टर व एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान राजेंद्र पुत्र स्वामी प्रसाद निवासी मदनपुर, कप्तानगंज, बस्ती, रामनरेश पुत्र रामदास निवासी तुलसी तारा, पूराकलंदर, अयोध्या और शरद गुप्ता निवासी कानपुर के रूप में हुई.

ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे रामनरेश 

घायल कंडक्टर इंद्रपाल सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी महुआ, जहानगंज, आजमगढ़ को जिला अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वाला रामनरेश पत्नी नीलम और 12 वर्षीय बेटी के साथ ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने कानपुर जा रहे थे.

दही थाना के एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाया गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This