उत्तराखंड में हादसाः वाहन पर गिरी कालरूपी चट्टान, दो लोगों की मौत, पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Accident: उत्तरखंड से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां काल के रूप में एक भारी चट्टान वाहन पर आ गिरा. इससे वाहन का ऊपरी हिस्सा ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. इस हादसे में जहां वाहन में सवार दो लोगों को दर्दनाद मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह उत्तराखंड के कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास किल्बोखाल से कोटद्वार आ रहे मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती भेजवाया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान सतबीर (20 वर्ष) और रविंद्र उर्फ मोटा (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे. घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This