जिम्बाब्वे में हादसाः फेरी पलटने से 72 लोगों की मौत, मृतकों में 18 बच्चे भी शामिल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Capsizes In Zimbabwe: बीते दिनों जिम्बाब्वे में करीबा झील पर एक ओवरलोडेड फेरी पलटने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिसमें 18 बच्चे भी शामिल हैं. रेस्क्यू टीम ने शनिवार को कई अन्य यात्रियों की लाशें बरामद कीं. इसके बाद पुलिस ने 72 मौतों की पुष्टि की. यह फेरी मंगलवार को तेज लहरों में पलट गई थी. पुलिस ने कहा कि 26 और लाशें बरामद की गई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 72 हो गई है.

यह पुरानी फेरी करीबा शहर से देश के उत्तर-पश्चिम में ग्रामीण और मछली पकड़ने वाले समुदायों की ओर जा रही थी, अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने लोग सवार थे या कितने लापता हैं. यह हादसा मंगलवार को हुआ था. हादसे का शिकार हुई नाव का संचालन एक सरकारी एजेंसी कर रही थी. इस नौका का इस्तेमाल करिबा झील के आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को तट पर स्थित करिबा शहर तक ले जाने के लिए किया जाता है.

अनुमान है कि यात्रियों की संख्या 153 तक है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि फेरी की क्षमता 90 है. जिम्बाब्वे की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा है कि 77 लोगों को बचाया गया है. अधिकारी ने बताया कि 77 लोगों को बचाकर झील के एक छोटे द्वीप पर पहुंचा दिया गया और उन्हें वापस लाने के लिए नौकाएं भेजी गईं. अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि सवार बच्चों की संख्या पता नहीं थी, क्योंकि टिकट लेने की उम्र से कम उम्र के बच्चों को यात्रियों के अनुमान में शामिल नहीं किया गया था. बाद में जारी पुलिस लिस्ट से पता चला कि मरने वाले 16 बच्चे 10 साल या उससे कम उम्र के थे, जिनमें सबसे छोटा सिर्फ एक साल का था.

Latest News

आगरा: चंबल नदी में खत्म हुआ स्टीमर का डीजल, 8 KM तक तेज धार में बहा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Chambal River Steamer Incident: रविवार की सुबह चंबल नदी की लहरों से गुजर रही एक स्टीमर में उस समय...

More Articles Like This

Exit mobile version