आगरा: चंबल नदी में खत्म हुआ स्टीमर का डीजल, 8 KM तक तेज धार में बहा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chambal River Steamer Incident: रविवार की सुबह चंबल नदी की लहरों से गुजर रही एक स्टीमर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, स्टीमर का डीजल खत्म हो गया. मध्यप्रदेश के भिंड स्थित नगरा घाट से बाह के कैंजरा घाट की ओर आ रहे स्टीमर का डीजल खत्म होने से नदी के तेज बहाव में बहने लगी. उस पर करीब 10-12 मोटरसाइकिलों के साथ लगभग 50 यात्री सवार थे.

एक-दूसरे को संभालने में जुटे यात्री

बताया गया है कि स्टीमर करीब आठ किलोमीटर तक नदी की तेज धारा में बहता चला गया. गुढ़ा गांव के पास मध्यप्रदेश की सीमा में एक टीले से टकराने के बाद स्टीमर रुक गया. अचानक स्टीमर के बहने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सवार यात्री घबराकर एक-दूसरे को संभालते में जुट गए.

टीले के पास टकराकर रुका स्टीमर

घटना की सूचना मिलने पर बासौनी पुलिस भी सतर्क हो गई. बासौनी थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि स्टीमर मध्यप्रदेश की ओर से आ रहा था. यह घटना मध्यप्रदेश क्षेत्र में हुई है. पुलिस के मुताबिक, स्टीमर के टीले से टकराकर रुकने के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है.

इन दिनों तेज है चंबल नदी का बहाव

इन दिनों चंबल नदी में पानी का बहाव तेज है. ऐसे में स्टीमर का डीजल खत्म होने से यात्रियों की जान पर बन आई. करीब आठ किलोमीटर तक स्टीमर के बहने की सूचना से सुरक्षा व्यवस्था और स्टीमर संचालन में बरती जा रही सावधानियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

बलूचिस्तान के ‘आजाद’ होते ही बौखलाया पाकिस्तान, लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने से लेकर आने-जाने पर रोक

New Delhi: हाल ही में खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए बलूचिस्तानियों ने अपनी आजादी...

More Articles Like This

Exit mobile version