बाराबंकी हाईवे पर हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले, दो झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident on Barabanki highway: सोमवार की देर रात बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक से ट्रेलर की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में जहां दो लोगों को जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना की वजह से एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन में अवरोध बना रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुर्गी दाना लादकर जा रहे ट्रक में पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. ट्रेलर में चालक सहित चार लोग सवार थे, जिनमें से आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया. टीम ने निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40 वर्ष) को गंभीर हालत में बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि आग में झुलसकर मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है. उनके शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे में घायल दो लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This