IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 मैचों की बदली टाइमिंग, अब कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले?

Must Read

New Delhi: भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. जहां दोनों टीमों के बीच सीमित ओवर प्रारूप का सीरीज खेला जाएगा. सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. इंग्लिश बोर्ड ने मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. ये फैसला भारतीय दर्शकों को देखते हुए लिया गया है. टीम इंडिया का आने वाले समय में कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है.

एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला

सभी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है. अब ये मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे शुरू होंगे, ताकि उपमहाद्वीप में ज्यादा लोग इन्हें टीवी पर देख सकें. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे (स्थानीय समय शाम साढ़े छह बजे) शुरू होने वाले थे, लेकिन प्रसारणकर्ताओं से बातचीत के बाद समय एक घंटा पहले कर दिया गया है.

बातचीत के बाद तय

इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों का समय ईसीबी, आयोजन स्थल, विरोधी बोर्ड और घरेलू व विदेशी प्रसारणकर्ताओं –इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत)– के बीच बातचीत के बाद तय होता है. शाम साढ़े छह बजे से समय में बदलाव यह दिखाता है कि इंग्लैंड क्रिकेट लुभावनी श्रृंखलाओं (जिनमें भारत खेलता है) पर कितना निर्भर है.

इस दौरे के लिए समय पर फिट

ईसीबी की हाल ही में जारी वित्तीय रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई थी. रिपोर्ट के अनुसार भारत इस दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा, जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं. यह देखना होगा कि पैर की मांसपेशियों की चोट से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे के लिए समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं. बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली 50 ओवर की श्रृंखला के आखिर में करेगा. कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेलेंगे.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

इसे भी पढ़ें. AAP नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह कई शहरों में मारी रेड

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This