हापुड़ हाईवे पर हादसाः बस से उतर रहे यात्रियों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हापुड़ः हापुड़ से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस से उतर रहे यात्रियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक मासूम बच्ची और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. बस से उतर रहे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. दुर्घटना की वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया, जिसे सामान्य कराया गया.

Latest News

भोपाल में हादसाः हाई स्पीड कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगो की मौत

MP Accident: सोमवार की देर रात मध्य प्रदेश के भोपाल में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार...

More Articles Like This

Exit mobile version