रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर हादसा: बस-कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रेवाड़ीः हरियाणा से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. बुधवार की सुबह यहां रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार. रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव सीहा के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में गांव चांगरोड के पांच लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कार सवार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि गांव चांगरोड के लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

Latest News

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के इन 108 नामों का जाप, मनवांछित फल की होगी प्राप्ति

Mahashivratri 2026: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्‍योहार मनाया जाता है....

More Articles Like This