हादसा: मोगा में कार पर पलटा पत्थर लदा टिप्पर, चार लोगों की मौत, मासूम सलामत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां पत्थर लगा टिप्पर कार पर पलट गया. बताया जा रहा है इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. पत्थर लदा एक तेज रफ्तार टिप्पर असंतुलित होकर कार पर पलट गया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक चार की बच्ची सलामत है.

शादी समारोह में शामिल होने आया था परिवार
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. मार्ग पर गिट्टी फेलने से आवागमन प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गिट्टियों को हटवाने में जुट गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा शादी समारोह में शामिल होने आया था.

Latest News

मिडटर्म में हारे ट्रंप को मोजतबा की चुनौती, ईरान अब तोड़ेगा अमेरिका का घमंड!

Iran US Conflict: हाल ही में अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को...

More Articles Like This

Exit mobile version