AI समिट में प्रदर्शन मामला: कोर्ट ने IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को भेजा चार दिन की पुलिस कस्टडी में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uday Bhanu Chib Arrest: पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है. इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है. दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. गिरफ्तार के बाद आज पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया.

कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की सात दिन की कस्टडी मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साजिश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए. दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए सात दिन की कस्टडी की जरूरत है. वहीं, सीनियर अधिवक्ता संजय घोष उदय भानु चिब की तरफ से पेश हुए. उन्होंने दलील दी कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं, वह दिल्ली में ही मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बिना हथियार, यहां तक कि बिना लाठी के वहां पहुंचे थे, ऐसे में इसे दंगा जैसी स्थिति बताना गलत है. घोष ने यह भी टिप्पणी की कि गंभीर अपराधों के बीच पुलिस टी-शर्ट बरामद करने को मुद्दा बना रही है, जो चिंताजनक है.

मालूम हो कि पुलिस ने इससे पहले सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था.

Latest News

ग्रीन रिवोल्यूशन से 200M+ डिजिटल इम्पैक्ट तक: संजय दत्त और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवा लहर को दी गति

Lucknow: युवा मतदाता जागरूकता अभियान, जिसे पर्यावरण संरक्षण एवं नेट ज़ीरो उत्सर्जन पहल के साथ एकीकृत किया गया है,...

More Articles Like This

Exit mobile version