एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या है मामला?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Emergency Landing: एअर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई. विमान में बम होने की आशंका के बाद उड़ान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया. इस सूचना से विमान में सवार यात्रियों के के दिल की धड़कने बढ़ गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर उसकी गहन जांच शुरू की.

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है. बम की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में विमान की जांच के अंतिम नतीजे और उड़ान के दिल्ली के लिए दोबारा रवाना होने के समय की पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह 9:45 बजे विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया. आपात स्थिति में ही आइसोलेशन वे पर विमान लाया जाता है.

Latest News

‘भारत में प्रदर्शनों के लिए फंडिंग कर रहा अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस’, सिंगर मिलबेन ने और भी लगाए गंभीर आरोप

Washington: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे प्रदर्शनों की फंडिंग को लेकर अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस...

More Articles Like This

Exit mobile version