आसमान में विमान का इंजन ऑयल हुआ लीक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emergency Landing Of The Flight: हवाई यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) को बीच रास्ते में ही वापस लौटना पड़ा. क्रू को पता चला कि इंजन 1 में ऑयल का लेवल तेज़ी से गिर रहा है और जब ऑयल प्रेशर डेंजर ज़ोन में पहुंच गया, तो उन्होंने इंजन बंद कर दिया. प्लेन कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा. प्लेन में सवार यात्री इस बात से अंजान थे कि स्थिति कितनी गंभीर हो गई थी.

सूत्रों के अनुसार, टेक-ऑफ के करीब 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय पायलट और को-पायलट ने देखा कि इंजन 1 में ऑयल का लेवल तेज़ी से गिर रहा है. क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया. ऑयल का लेवल लगातार गिरते देख उन्होंने अबू धाबी जाने का प्लान छोड़कर कोच्चि वापस लौटने का निर्णय लिया. इसके बाद कमांडर ने हाई फ्रीक्वेंसी पर मुंबई रेडियो से संपर्क किया और ATC को बताया कि फ्लाइट कोच्चि वापस लौट रही है. प्लेन का रास्ता बदलने के दौरान स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोसीजर का पालन किया गया. रास्ता बदलने के पूरे समय दोनों पायलट इंजन के पैरामीटर्स पर नज़र रखे हुए थे और किसी भी स्थिति के लिए तैयार थे.

वापस मुड़ने के करीब 45 मिनट बाद इंजन 1 का ऑयल प्रेशर ऊपर-नीचे होने लगा और कॉकपिट गेज पर रेड ज़ोन में पहुंच गया, जो डेंजर रेंज में गिरावट का संकेत था. इसके बाद क्रू ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट (NNC) का पालन किया और इंजन 1 बंद कर दिया. ज़्यादा वज़न वाले बोइंग 737 को एक इंजन पर लैंड कराना बहुत ज़्यादा और जोखिम वाला काम होता है. क्रू ने इसे आसानी से पूरा किया.

More Articles Like This

Exit mobile version