ED Raids: कोलकाता-दिल्ली सहित TMC सांसद नदीमुल हक के 8 ठिकानों पर ED की छापामारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोलकाताः ईडी के एक्शन की खबर सामने आई है. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांसद से जुड़े कोलकाता, दिल्ली और रांची स्थित करीब आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई एक समाचार पत्र से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और मनी लांड्रिंग के मामले में की जा रही है.

गौरतलब है कि सांसद नदीमुल हक एक प्रमुख समाचार पत्र से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं, जिसके खिलाफ बीते अगस्त में बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी.

सोमवार को तड़के ईडी की टीमों ने कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित सांसद के आवास और कार्यालय पर धमकी. इसके साथ ही महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी है.

वहीं, राजधानी दिल्ली में सांसद से संबंधित चार परिसरों और झारखंड की राजधानी रांची में भी ईडी अधिकारियों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. हालांकि, इस तलाशी अभियान और जब्ती को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच ठिकानों पर जांच जारी है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version