Aligarh News: शिव मंदिर के महंत की नृशंस हत्या, गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

अलीगढ़ः अलीगढ़ से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है. यहां गंगीरी क्षेत्र के गांव नौगवां स्थित पूर्व प्रधान सुरेश यादव के शिव मंदिर पर महंत नत्थू सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई. उन्हें पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया है. गले में कपड़े का फंदा लगा मिला है. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सुबह महंत के हत्या की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। अक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। लोग पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version