अलीगढ़ः उड़ान भरते ही विमान में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Emergency Landing In Aligarh: अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद जलाली क्षेत्र के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. संयोग अच्छा रहा कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

दोनों पायलट सुरक्षित

बताया जा रहा है कि विमान पायनियर कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई. लोग मोबाइल में विमान का वीडियो बनाने में जुट गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने विमान और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This

Exit mobile version