Aligarh: थाने में बेटे ने केरोसिन डाल मां को लगाई आग, हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ से सनसनीखेज खबर आ रही है. मंगलवार को खैर थाना परिसर में एक महिला पर उसके बेटे ने कोरिसिन डालकर आग के हवाले कर दिया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. काफी प्रयास के बाद पुलिस कर्मियों ने आग को बुझाया. गंभीर रूप से झुलसी महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का वीडियों भी वायरल हो रहा है, जिसमें जलती महिला इधर-उधर भागते हुए चीख-पुकार कर रही है.

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी हेमलता, फिर आ गई थी ससुराल
पुलिस के मुताबिक, इगलास इलाके के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी. पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले निधन हो चुका है. इसके बाद महिला मायके चली आई थी. कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी.

महिला ने जेठ-देवर के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा कर दिया था. पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रहने लगी.

आग लगते ही चीख-पुकार करने लगी महिला
इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. थाने में दो दिन वार्ता चली थीं. मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं. इसी दौरान गौरव ने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. इससे वह जलते हुए चीख-पुकार करने लगी. पुलिसकर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया.

जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला
महिला करीब 70 फीसद तक झुलस गई है. तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कालेज सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया
इस संबंध में खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आग से महिला 70 फीसद तक झुलस गई है. उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This