Almoda: उत्तराखंड में भीषण हादसा; खाई में गिरी बस, अब तक 22 की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Almoda Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यह हादसा आज सुबह अल्मोड़ा में हुआ. मार्चुला के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. गीत जागीर नदी के किनारे हुए इस हादसे में बस में सवार 20 लोगों की मौके पर और दो गंभीर घायलों ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

सारड बैंड के पास नदी में गिरी बस
ताजा जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी. बस को रामनगर जाना था. यह यूजर्स कम्पनी की बस है.

हादसे में 15 से अधिक यात्रियों की मौत
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि इस हादसे में 20 से अधिक यात्रियों की जान जा चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. टीम रेस्क्यू में जुटी है. हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

बस में सवार थे 35 से अधिक यात्री
बस 42 सीटर थी. बस में 35 से 40 यात्री सवार थे. हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए. कुछ लोग छिटक कर नीचे जा गिरे. घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है. एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है.

मुख्यमंत्री धामी ने दिए बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी लेते हुए बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए.

डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देख-रेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है. एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं. रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं.

Latest News

रेलवे का सुपर ऐप ‘रेलवन’: अब एक ही ऐप से बुक होंगे सभी ट्रेन टिकट, UTS होगा बंद

भारतीय रेलवे UTS ऐप बंद कर नए ‘रेलवन’ सुपर ऐप को लागू करने जा रहा है. अब सभी प्रकार के टिकट एक ही ऐप से बुक किए जा सकेंगे.

More Articles Like This

Exit mobile version