विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने ब्रिसबेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia: विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर पांच दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं. सोमवार, 04 नवंबर को ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में एस. जयशंकर  ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्‍होंने भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया. विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, गांधी के आदर्श दुनिया भर में गूंजते रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह ब्रिसबेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर में गूंजता है.’

एस. जयशंकर ने नए महावाणिज्य दूतावास का किया उद्घाटन

इसके अलावा एस. जयशंकर ने ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया. उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ‘आज ब्रिसबेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का औपचारिक रूप से उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने और प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान देगा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिसबेन में क्वींसलैंड की राज्यपाल जीनेट यंग के साथ मुलाकात पर कहा, ‘क्वींसलैंड राज्य के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने के अवसरों और तरीकों पर चर्चा की.’

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version