अंबालाः जमीनी विवाद में जल्लाद बना पूर्व फौजी, मासूमों सहित पांच लोगों का किया कत्ल, हुआ फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अंबालाः जमीन को लेकर मारपीट और हत्या की घटनाएं अब आम होती जा रही है. जमीन तो अपनी जगह पर रह जा रही है, लेकिन लोगों की जान चली जा रही है. हरियाणा में तो जमीनी विवाद को एक पूर्व फौजी ने कत्लेआम मचा दिया. मां, भाई-भाभी सहित दो मासूमों का बेरहमी से कत्ल कर दिया. विरोध करने पर पिता और भाई की एक बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. घटना की जांच करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

दो एकड़ जमीन को लेकर भाई से चल रहा विवाद
बताया जा रहा है कि अंबाला के नारायणगढ़ के पीर माजरी रतोर गांव में पूर्व फौजी भूषण और उसके भाई की दो एकड़ जमीन थी. इसी पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. इसको लेकर कई बार दोनों भाइयों में पहले भी बहस हुई थी. आरोपी उसी की रंजिश रखे हुआ था और इसी रंजिश को लेकर पूर्व फौजी ने रविवार की देर रात भाई, मां सहित भतीजी-भतीजे और भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को जलाने का प्रयास किया
हत्या करने के बाद आरोपी ने शवों को जलाने का प्रयास किया. जब आरोपी के पिता ओमप्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया. भाई की एक बेटी को भी गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
हत्याकांड की सूचना पर रात 3 बजे पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान हरीश (35 वर्ष), उसकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी (65 वर्ष), पांच वर्षीय वर्षीय यशिका और 6 माह के बेटे मयंक के रूप में हुई. घायल पिता ओमप्रकाश का इलाज नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतक की एक बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है. नारायणगढ़ पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह घटना हुई है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है. जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version