Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य फंदे में, कई अत्याधुनिक हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: अमृतसर जिला शहरी पुलिस के हात बड़ी सफलता लगी है. उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आंतकवादी ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी का नाम ओंकार सिंह है और वह जलाल उस्मा गांव का रहने वाला है. इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कई आधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है. आरोपी बब्बर खालसा आतंकी संगठन के सदस्य यूके बेस्ड धर्म सिंह उर्फ धर्मा के संपर्क में था.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में सूचना मिली थी कि यह आतंकी संगठन के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. आरोपी यूके बेस्ड आतंकी धर्मा के साथ संपर्क में था. धर्मा ही पाकिस्तान में बैठे आंतकवादी हरविंदर उर्फ रिंदा के साथ संपर्क कर वहां से हथियार और नशे की खेत मंगवाता, जिसे आरोपी ओंकार सिंह रिसीव करता था और धर्मा के कहने पर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई कर देता था. इस आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर टीम गठित की गई और नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

पढ़ाई कर रहा है 18 साल का आरोपी ओंकार

उन्होंने बताया कि मौके पर ही आरोपी के पास से छह धुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद किए गए. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फिलहाल पढ़ाई कर रहा है और इसकी उम्र 18 वर्ष है. इसी दौरान आरोपी आतंकियों के संपर्क में आ गया और उनके साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे होंगे.

Latest News

रूस-अफगानिस्तान की बढ़ती दोस्ती से उड़ी पाकिस्तान की नींद, सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत कर रहा तालिबान

New Delhi: अफगानिस्तान और रूस के बीच बढ़ती दोस्ती पाकिस्तान के लिए खतरा बनती जा रही है. हाल के...

More Articles Like This

Exit mobile version