“पूरा यूक्रेन हमारा है’’, रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान,अंतरराष्ट्रीय समुदाय में मची हलचल  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Russia-Ukraine War: इस समय एक ओर जहां मि‍डिल ईस्‍ट में ईरान-इजरायल के बीच जंग छि‍ड़ी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच भी एक बार फिर से स्थिति गंभीर होती हुई दिखाई दे रही है. इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि “पूरा यूक्रेन हमारा है.”

पुतिन ने अपने इस बयान में रूस और यूक्रेन के लोगों के बीच की समानताएं बताते हुए कहा कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे हैं. अगर आप इस तरह से देखें, तो पूरा यूक्रेन हमारा है, लेकिन रूस ने कभी किसी देश की संप्रभुता पर सवाल नहीं उठाया.

पुतिन के बयान से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में मची हलचल

रूसी राष्‍ट्रपति ने आगे कहा कि “हम यूक्रेन से अपनी सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं, इसके साथ ही उन्‍होंने सुमी क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेने की संभावना जताई. रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि  “एक कहावत है कि जहां भी रूसी सैनिक पैर रखता है, वह रूस का होता है.” पुतिन के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण और उसकी नीति को एक नया दृष्टिकोण देता है.

पुतिन के बयान का यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने किया विरोध

पुतिन का यह बयान यूक्रेन की संप्रभुता पर सीधा हमला माना जा रहा है, और यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के अभियान को औचित्य प्रदान करने का प्रयास लगता है. हालांकि, पुतिन के इस बयान का यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने कड़ा विरोध किया है. वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने इस टिप्पणी को रूस का विस्तारवादी प्रयास बताया है और इसकी कड़ी आलोचना की है.

इसे भी पढें:-आखिर क्यो अमेरिकी राष्ट्रपति ने तुलसी गबार्ड को बताया गलत? जानिए क्या है इसका ईरान से कनेक्शन

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version