Amritsar Encounter: अमृतसर में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गैंगस्टर ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Encounter in Amritsar: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ जंडियाला गुरु में हुई है. अमृतसर पुलिस ने एक गैंगस्टर अमृतपाल अमरी को एनकाउंटर में मार गिराया. अमरी तीन मर्डर केस में शामिल था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था. हिरासत से भागते के दौरान यह मुठभेड़ हुई.

गैंगस्टर ने छिपा रखा था पिस्टल
जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय अमरी से अलग-अलग मामलों में पुलिस की पूछताछ चल रही थी. इस दौरान उसने बताया कि उसने नहर के किनारे हेरोइन छिपा रखी है. पुलिस उससे हेरोइन की रिकवरी करवाने के लिए नहर किनारे लेकर गई थी. वहां पर गैंगस्टर ने एक पिस्टल भी छिपा रखा था.

ग्रामीण एसएसपी सतिंदर सिंह के मुताबिक
अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह के मुताबिक, हेरोइन निकालने के दौरान उसने वहां पर छिपाकर रखे पिस्टल को निकाला और फायरिंग करते हुए हथकड़ी लगे ही भागने लगा. पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह फायरिंग करता हुआ भागता रहा. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसे मार गिराया. पुलिस ने उसके पास से 0.30 बोर का एक चाइनीज पिस्टल भी बरामद किया है. फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है, जिसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version