Amritsar: पुलिस ने आतंकी साजिश किया नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड-पिस्टल बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: अमृतसर जिला शहरी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथत लगी है. उसने सीमा पार से संचालित एक आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया

इस मामले में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े सीमा पार के हैंडलरों के संपर्क में था और इंस्टाग्राम के जरिए उनसे निर्देश ले रहा था.

जांच के मुताबिक, आरोपी को पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के निर्देश दिए गए थे. पुलिस का कहना है कि यह साजिश प्रदेश में दहशत का माहौल बनाने के उद्देश्य से रची जा रही थी.

इस संबंध में अमृतसर के कैंट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों तथा सीमा पार बैठे हैंडलरों की पहचान करने में जुटी हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version