Amritsar: पत्नी की जुदाई से था परेशान, कर दी मां-भाभी और भतीजे की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: अमृतसर से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर अपनी मां, भाभी और भतीजे की निर्मम हत्या कर दी. यह घटना देहात क्षेत्र के गांव झंडेर में हुई. बताया जा रहा कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पत्नी के दो बेटियों के साथ छोड़कर जाने के बाद से परेशान रहता था. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

करीब डेढ़ वर्ष पहले बच्चियों के साथ चली गई थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, झंडेर गांव निवासी अमृतपाल सिंह एयरपोर्ट पर माल ढुलाई का काम करता था, लेकिन आज कल खाली बैठा था. करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पत्नी शरमजीत कौर अपनी तीन साल और दस साल की बेटियों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी. पत्नी और बेटियों के जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहते हुए परेशान रहता था.

मां-भाभी और भतीजे को धारदार हथियार से काट डाला
बुधवार की रात उसने अपनी मां मनरीत कौर, भाभी अवरीत कौर और भतीजे समरथ सिंह पर दातर (धारदार) हथियार से वार कर हत्या की. घटना के बाद वह फरार हो गया. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की.

वारदात के बाद आरोपी पहुंचा थाना
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. एसपी हरिंदर सिंह गिल ने आरोपी के सरेंडर किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अमृतपाल को लगता था कि उसे कोई अच्छा नहीं समझता.

मानसिक परेशानी में ही उसने अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विदेश में रहता है और उसे घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. झंडेर थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि घर में अमृतपाल अपनी मां, भाभी और भतीजे के साथ ही रहता था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट एग्जाम की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगी परीक्षा

NEET UG Re-Exam Date 2026: NEET (UG) 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने...

More Articles Like This