आंध्र प्रदेशः उगादि उत्सव समारोह के दौरान हादसा, करंट के झटके से 13 बच्चे घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आंध्र प्रदेशः आंध्र प्रदेश से दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां कुरनूल जिले के चिन्ना तेकुर गांव में उगादि उत्सव समारोह के दौरान बिजली का झटका लगने से 13 बच्चे घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को तब हुई, जब अंजनेय स्वामी मंदिर से प्रभा रथ जुलूस निकल रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, रथ बिजली के तारों के संपर्क में आ गया, जिससे पास खड़े लोगों को करंट का झटका लगने से चोटें आईं. पुलिस ने कहा कि घायल बच्चों को चिकित्सा के लिए कुरनूल अस्पताल ले जाया गया.

कुरनूल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर किरणकुमार रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह उगादि उत्सव समारोह के समापन के बाद 13 बच्चे बिजली के झटके से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि सभी चोटें दस प्रतिशत से कम गंभीरता की बताई गई हैं, कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है.

घटना की जानकारी होने पर पनयम विधायक कटासानी रामभूपाल रेड्डी और नंदयाला तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार बायरेड्डी शबरी ने अस्पताल पहुंचे. घायल बच्चों का हाल जाना. चिकित्सक से उपचार के संबंध में बातचीत की. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्चों की जान को कोई खतरा नहीं है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version