Andhra Pradesh Accident: टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, जिंदा जली तीन जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Andhra Pradesh Accident: बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश बड़ा सड़क हादसा हो गया. टक्कर के बाद दो ट्रक आग का गोला बन गए. इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोयापालेम में हुआ. दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों में भयानक आग लग गई. आग की जद में आने से जिंदा जलकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की. अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे बोयापालेम गांव में हुई. हादसे के बाद एक ट्रक में लदे कागजों ने आग पकड़ ली. अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version