आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 8 लोगों की मौत, गृह मंत्री ने की मौत की पुष्टि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अनकापल्ली: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासपट्टनम में बड़ा हादसा हुआ है. एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की संख्या की पुष्टि गृह मंत्री ने की है.

सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का बयान सामने आया

इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में श्रमिकों की मौत दुखी करने वाली है. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात की है.

सीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करेगी और उनसे मजबूत बने रहने का आग्रह किया.

सीएम ने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है. इस घटना की जानकारी आंध्र प्रदेश के सीएमओ के हवाले से सामने आई है.

Latest News

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अब पूरी तरह फिट, जिम्मेदारी से मुक्त होंगे ईशान किशन

New Delhi: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पूरी तरह से फिट हो गए...

More Articles Like This

Exit mobile version