Ankita Murder Case: मुख्य आरोपी माही और दीपू कांडपाल गिरफ्तार, नौकर-नौकरानी की तलाश

रुद्रपुरः पुलिस ने अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी माही और दीपू कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी नौकरानी और नौकर फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लोगों में गुस्सा है. अंकिता के माता-पिता सहित पूरा गांव न्याय की मांग कर रहा है.

इस हत्याकांड की सुनवाई एडीजे कोर्ट ने सोमवार को टाल दी थी. अब कोर्ट में 27 जुलाई को गवाही होगी. दरअसल, केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत ने त्यागपत्र दे दिया है. जिसके चलते अभी तक नए वकील की तैनाती नहीं हो पाई है. इसलिए कोर्ट ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए टाला है.

मालूम हो कि अंकिता हत्याकांड को करीब 10 माह का समय हो गया है. मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही है. इसी बीच 1 जून को अंकिता के माता-पिता ने मामले की सुनवाई ठीक से न करने का आरोप लगाते हुए केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत को हटाने की मांग की थी.

Latest News

क्या स्त्रियां अपने पति और पिता को भी बांध सकती हैं राखी, जानिए कहानियां और कारण?

Raksha Bandhan 2026: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व है. रक्षाबंधन का त्योहार काफी विशेष महत्व रखता है....

More Articles Like This

Exit mobile version