एक और भारतीय जहाज बना अमेरिका-ईरान जंग का शिकार, ‘MT जलवीर’ पर अटैक, शिप पर सवार हैं 20 नाविक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MT Jalveer: ईरान और अमेरिका एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इससे होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति भयावह हो गई है. इसी बीच ओमान के तट के पास एक और भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 से अधिक नाविक सवार हैं. इससे पहले ‘MT सेटेबेलो’ जहाज पर हमला हुआ था. जिसपर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था, जबकि 3 लोगों जान चली गई थी.

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के फनल और इंजन रूम में आग लग गई है, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जहाज पर भारतीय नाविक मौजूद हैं. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों की संख्या या उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समुद्री सुरक्षा एजेंसियां ​​और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

Latest News

Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Bhogapuram International Airport: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी...

More Articles Like This