MT Jalveer: ईरान और अमेरिका एक-दूसरे के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इससे होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति भयावह हो गई है. इसी बीच ओमान के तट के पास एक और भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर हमला हुआ है. इस जहाज पर 20 से अधिक नाविक सवार हैं. इससे पहले ‘MT सेटेबेलो’ जहाज पर हमला हुआ था. जिसपर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे, जिसमें 21 को बचा लिया गया था, जबकि 3 लोगों जान चली गई थी.
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के फनल और इंजन रूम में आग लग गई है, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जहाज पर भारतीय नाविक मौजूद हैं. हालांकि, भारतीय क्रू सदस्यों की संख्या या उनकी सुरक्षा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. समुद्री सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.