Ara Accident: भोजपुर में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, तीन मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ara Accident News: बिहार से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को भोजपुर जिले में अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई.

बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहियां-बिहटा स्टेट हाइवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के समीप तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दो बाइक पर सवार 6 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आरा रेफर कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. खबर लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version