Arunachal Cloudburst: बादल फटने से अरुणाचल में तबाही, दुनिया से कटा पोटिन इलाका, महिला का शव बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arunachal Cloudburst: 24 जून को हुई भारी बारिश और उसके बाद आई तबाही के कारण राज्य के अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन इलाका बाकी हिस्सों से अभी भी कटा हुआ है. 24 जून को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ की वजह से पोसा गांव (NEEPCO कॉलोनी) में भारी तबाही हुई थी. जिसमें पांच लोग के लापता हो गए थे. फिलहाल, जिला प्रशासन ने अब तक मलबा से एक महिला का शव बरामद किया है.

वहीं, घटना वाली जगह NEEPCO कॉलोनी पोटिन इलाके से सिर्फ 9 किलोमीटर दूर है, लेकिन भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की वजह से पोटिन-पोसा गांव और पोटिन-याचुली, ज़िरो को जोड़ने वाली सड़क अभी भी बंद है. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) जिला प्रशासन और स्थानीय लोग सड़क को साफ करने और बहाली के काम में लगे हुए हैं.

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सड़क साफ करने का काम चल रहा है. कई जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और सड़क बह जाने से हुए भारी नुकसान के कारण पोटिन को जोड़ने वाली कई सड़कें अभी भी गाड़ियों और आने-जाने वालों के लिए नहीं खुली हैं. पोटिन इलाके के चश्मदीदों ने बताया कि 24 जून की सुबह उन्होंने जो देखा, वह सच में डरावना था.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version