कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर वार: कई जिलों में CIK की छापेमारी, दस्तावेज और उपकरण जब्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terror Network Raids: कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर प्रहार हुआ है. जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में कार्रवाई चल रही है.

यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद की गई है. इस मॉड्यूल को कश्मीर निवासी शब्बीर अहमद लोन संचालित कर रहा था, जो फिलहाल बांग्लादेश में रहते हुए सक्रिय है. शब्बीर अहमद लोन गांदरबल के कंगन का रहने वाला है, जो बांग्लादेश में रहकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है और उसी के निर्देश पर नेटवर्क का संचालन कर रहा है.

इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे. इनके जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़ने, फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिनकी जांच की जा रही है.

इसी बीच बांदीपोरा जिले में एक ड्रग पेडलर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति जब्त कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद और नशे के नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है. काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने और उनके अंतरराष्ट्रीय लिंक को उजागर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

Latest News

नाइजीरिया में आतंकी हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत, घात लगाकर किया अटैक

Nigeria: नाइजीरिया में सुरक्षा बलों पर सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों...

More Articles Like This

Exit mobile version