काला सागर में दो जहाजों पर अटैकः एक शिप डूबा, NATO और EU से बुल्गारिया ने मांगी मदद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Attack On Ships In The Black Sea: काला सागर में दो जहाजों पर हमले की खबर सामने आई है. बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने बताया कि मंगलवार तड़के काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा. उन्होंने बताया कि डूबे हुए जहाज के चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है. हालांकि, उन्होंने जहाज पर सवार अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

रादेव ने कहा कि दूसरे जहाज ‘चेल्सी 3’ के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया. माल्टा के झंडे वाले इस जहाज पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने इन हमलों को ”पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा यूरोपीय संघ से सहायता मांगी. उन्होंने कहा कि बुल्गारिया के पास हमलों के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं.

Latest News

बलिया में 2 से 6 नवंबर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री ने लोगो व शुभंकर का किया विमोचन

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर...

More Articles Like This