गुजरात: गांधीनगर में BJP की बड़ी जीत, नगर निगम की 44 में से 38 सीटों पर कब्जा, AAP का नहीं खुला खाता

Must Read

Ahmedabad: भाजपा के लिए गुजरात से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर गांधीनगर नगर निगम चुनाव में कुल 44 सीटों पर मतगणना पूरी हो गई है जिसमें से भाजपा ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला है. भाजपा पिछले पांच वर्षों से गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) में सत्ता में है. इस बार गांधीनगर में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला रहा है.

चुनाव 11 वार्डों की सभी 44 सीटों पर हुए

गांधीनगर नगर निगम के चुनाव 11 वार्डों की सभी 44 सीटों पर हुए, जिनमें 130 उम्मीदवार मैदान में थे. इस नगर निकाय में करीब 2.59 लाख मतदाता हैं. गांधीनगर नगर निगम के चुनाव पिछली बार अक्टूबर 2021 में हुए थे. उस समय भाजपा ने 44 में से 41 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी. चार सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं. बाकी सीटों के लिए कुल 75 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.

24 सीटों के लिए के चुनाव हुए

बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका में छह वार्डों की 24 सीटों के लिए के चुनाव हुए यहां कुल 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गांधीनगर में 59.25 प्रतिशत, थारा में 81.18 प्रतिशत और ओखा में 63.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त एन. के. डामोर ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

एक-एक सीट पर उपचुनाव

गुजरात की खेरालु, छोटा उदेपुर और बायड नगरपालिकाओं में भी एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए. इसके अलावा राज्य की विभिन्न जिला और तालुका पंचायतों की सीटों पर भी उपचुनाव कराए गए. ये चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए कराए गए. इस बार भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें. CM Yogi Bareilly: ‘यूपी में 2017 से पहले उत्सव नहीं, उपद्रव होते थे’, बरेली में बोले CM योगी

Latest News

यूरोप में अशांति के लिए इमिग्रेशन जिम्मेदार, कई साल पहले ही मैक्रों को दी थी चेतावनी- डोनाल्ड ट्रंप

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप के कुछ हिस्सों में बढ़ रही अशांति के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार...

More Articles Like This