आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कंटेनर से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azamgarh Accident: आजमगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ. इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, थाना कंधरापुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास दिन में करीब 3 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई. बताया गया है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना में मृत पांच लोगों में से दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चियां शामिल थी, जिन्हें पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस को घटना पर से मनीष श्रीवास्तव नाम की आईडी मिली है. इस आईडी में एक पता फरीदाबाद का है, तो दूसरा पता बिहार के सिवान जिले का है. वहीं, जब फरीदाबाद पुलिस से संपर्क कर मनीष के घर भेजा गया, तो वहां ताला लगा हुआ था. बाकी आजमगढ़ पुलिस सिवान से भी संपर्क कर रही है.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This