Badaun News: बेड से उठा मरीज और चौथे मंजिल से लगा दी छलांग, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बदायूंः बदायूं से हैरान करने वाली घटना हुई. यहां एक मरीज ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया. जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय मौके पर प्राचार्य थे और न ही सीएमएस. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

टीबी बीमारी से ग्रसित था सुभाष
जानकारी के अनुसार, जिला संभल के थाना जुनावाई क्षेत्र के गांव हथिया वली निवासी सुभाष टीबी की बीमारी से ग्रसित था. करीब एक सप्ताह से वह मेडिकल कालेज के टीबी वॉर्ड में भर्ती थे, जो चौथी मंजिल पर बना है.

मृतक के पिता ने लगाया आरोप
बताया गया है कि शुक्रवार सुबह सुभाष अपने बेड से उठा और वार्ड की खिड़की से निकल कर उसने छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर मृतक युवक के पिता ने इलाज में लापरवाही और देखरेख न करने का आरोप लगाया है. फिलहांल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं. घटना की जानकारी मिली है. जांच कराई जा रही है.

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version