ब्रिटेन में इस्लाम का बोलबाला! ONS ने जारी किया बच्चों के नामों का आकड़ा; जानिए टॉप पर कौन-सा नाम

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Most Popular Name: ब्रिटेन में बच्चों के रजिस्टर्ड नामों को लेकर ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) की ओर से जारी किए गए आकड़ों में बड़ी जानकारी सामने आई है. साल 2023 के लिए ONS के रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय शाही नाम जैसे एलिजाबेथ और चार्ल्स कम लोकप्रिय हो गए हैं,  जबकि इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद का नाम सबसे लोकप्रिय नामों की लिस्ट में टॉप पर है.

इतना ही नहीं, मोहम्मद और मुहम्मद नाम की अलग-अलग स्पेलिंग भी इंग्लैंड और वेल्स की टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हैं, बता दें कि ONS हर स्पेलिंग को एक अलग नाम मानता है, यही वजह है कि पिछले कई वर्षो में मोहम्मद नाम की कई अलग-अलग स्पेलिंग लोकप्रिय हुई हैं.

‘मोहम्मद’ सबसे लोकप्रिय नाम

ONS की ओर से जारी किए गए आकड़े के मुताबिक, साल 2023 में इंग्लैंड और वेल्स में ज्यादातर पैरेंट्स ने अपने बच्चों का नाम मोहम्मद रखा है. 4,600 से ज्यादा बच्चे इस नाम के साथ रजिस्टर्ड किए गए हैं. साल 2016 से ही ये नाम बच्चों के लिए पसंदीदा टॉप 10 नामों में से एक रहा है, लेकिन अब साल 2022 के पसंदीदा नाम नूह से आगे निकल गया है.

बच्चियों के लिए ओलिविया नाम प्रसिद्ध

वहीं, बात करें बेबी गर्ल की तो साल 2022 के बाद से ही ‘ओलिविया’ बच्चियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम बना हुआ है, उसके बाद अमेलिया और इस्ला हैं. हालांकि पिछले साल लड़कियों के लिए हाइफनेटेड नामों की लोकप्रियता में भी उछाल आया है, जो 2022 की तुलना में करीब 12,330 से बढ़कर 19,140 से ज्यादा हो गया. वहीं, टॉप-100 की लिस्ट में कुछ नए नाम भी शामिल हुए हैं, जैसे- लिलाह, राया और हेजल. वहीं, लड़कों के की टॉप-100 की लिस्ट में जैक्स, एन्जो और बोधि जैसे नए नाम शामिल हुए है.

बच्चों के नाम पर पॉप कल्चर का भी प्रभाव

ONS ने गुरुवार को सिंगर बिली इलिश और लाना डेल रे, कार्दशियन-जेनर परिवार के बच्चे रेन और सेंट, फिल्म स्टार मार्गोट रोबी और सिलियन मर्फी का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों के लिए नाम के विकल्पों पर पॉप कल्चर का असर अभी भी जारी है. वहीं, कुछ अन्य संगीतकार माइली, रिहाना, केंड्रिक और एल्टन जैसे नाम भी 2023 की लिस्ट में शामिल हैं.

सप्ताह के दिन भी प्रेरणा के स्‍त्रोत

खास बात तो ये है कि सप्ताह के दिन भी पैरेंट्स के लिए प्रेरणा का एक और स्रोत रहे हैं, पिछले साल संडे और वेडनसडे जैसे नामों की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है, जिसे लेकर ONS ने नेटफ्लिक्स सीरीज वेडनसडे को एक प्रेरणा माना है, जिसे 2022 के अंत में रिलीज किया गया था.

इसे भी पढें:-फिर अधूरी रह गई चांद पर जाने की ख्वाहिश, NASA का इंसानों को चंद्रमा पर भेजने का मिशन फिर हुआ फेल

 

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version