Baddi Factory Fire: अरोमा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मी घायल, कई फंसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Baddi Factory Fire: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. यहां औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला की अरोमा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. बताया जा रहा है कि कम्‍पनी के कई कर्मचारी जान बचाने के लिए कम्‍पनी की छत पर पहुंचे. आग से बचने के लिए कर्मचारी अभी भी छत पर ही फंसे हुए हैं. जानकारी के अनुसार, कम्‍पनी केमिकल बनाती है. केमिकल में आग लगने से आग चारों तरफ फैल चुकी है.

हो रहे हैं ब्‍लास्‍ट
दो घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. अब भी लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं. हालांकि, अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है. वहीं कुछ लोगों को अस्पताल भेजा गया है. साथ ही पास लगती बाकी कम्‍पनियों को भी खाली करवा दिया गया है.

एनडीआरएफ पहुंची मौके पर
बताया गया है कि कम्पनी में 80 से 90 कर्मचारी नियमित आते हैं. सभी बाहर आ गए थे या नहीं, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं कर पाया है. मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है. एसडीएम, तहसीलदार सहित एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

छलांग लगाकर लोगों ने बचाई जान
यहां प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कम्‍पनी में 100 के करीब कर्मचारी अंदर थे, लेकिन बाहर जख्मी हालत में 10 के करीब ही निकले हैं. कुछ लोगों ने छलांग लगाकर जान बचाई है. हादसे में कुछ की जान जाने की संभावना भी अब लग रही है. पुलिस ने कम्‍पनी के अधिकारियों को थाना में तलब कर लिया है.

अस्‍पताल में भर्ती हैं घायल
इस दुर्घटना के बाद अस्पताल में बहुत लोग भर्ती हुए हैं. कुछ ने जान बचाने के लिए छलांग लगाई तो कई फेक्चर आ गए हैं. इस हादसे की जद में आए घायल हुए अधिकतर लोग 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं. अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के चंदौली के अलग-अलग गांव के निवासी हैं. घायलों का हाल जानने के लिए पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे.

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version