Bahraich: बेली का फूल बनी काल, चार बालिकाओं की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich: यूपी के बहराइच दुखद खबर आ रही है. यहां तालाब में डूबने से चार बालिकाओं की मौत हो गई. यह दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर गांव में में हुई. सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

तालाब में डूबकर चार बालिकाओं की मौत
मिला जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में तालाब स्थित है. इस समय तालाब में बेली फूल लगा हुआ है. मंगलवार की सुबह उसे तोड़ने के लिए गांव निवासी महक (14 वर्ष) पुत्री कालीन खान गई तो वह तालाब में डूबने लगी. महक पर नजर पड़ते ही उसे बचाने के लिए सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13 वर्ष) पुत्री कबूल खां भी डूब गईं.

घटना की जानकारी होते ही लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह से बच्चियों को बाहर निकाला. तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने एक बालिका को अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी भी मौत हो गई.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष शीला यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव में चार बालिकाओं की मौत से कोहराम मच गया.

Latest News

असम में दिखेगा भारतीय नौसेना का दमखम, पीएम मोदी 14 फरवरी को इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Visit Assam: भारत इन दिनों लगातार अपनी सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने में जुटा हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version