बहराइच हिंसाः पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सहित दो को लगी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइच हिंसाः बहराइच हिंसा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब की पुलिस से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को गोली लगी है. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, इस बीच सरफराज की मौत की खबर भी आ रही थी.

यूपी पुलिस के मुताबिक, यह दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. इससे पहले हिंसा में शामिल कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं हिंसा के बाद से बहराइच में स्थिति सामान्य बनी हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बाईपास पर हुई. एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि बहराइच में हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोप में अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे सरफराज उर्फ रिंकू उर्फ सलमान, फहीम के अलावा राजा उर्फ साहिर, ननकऊ, मारुफ व अन्य चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

मालूम हो कि बीते रविवार की देर शाम बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया था. इस दौरान तोड़-फोड़ और आगजनी की गई थी. मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही. शांति व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार को भी पुलिस फोर्स तैनात है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version