बहराइच: भेड़िए ने दंपती को दी दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने SDO की गाड़ी में की तोड़-फोड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइचः यूपी के बहराइच से दहशत फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां भेड़िए ने दंपती की जान ले ली. यह घटना कैसरगंज रेंज के मंझारा तौकली गांव में हुई. बताया जा रहा है कि बाहर सो रहे दंपत्ति पर भेड़िये ने हमला उन्हें मौत की नींद सुला दिया. इस हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं. घटना से आक्रोशित लोगों ने एसडीओ के वाहन में तोड़-फोड़ की.

रखवाली के लिए पत्नी के साथ खेत था खेदन

जानकारी के अनुसार, मंझारा तौकली गांव निवासी खेदन (75 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत की रखवाली करने के लिए रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद गए थे. मंगलवार की सुबह नौ बजे तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खेत गए तो देखा कि दोनों का शव पड़ा हुआ था.

भेड़िये ने दंपती के शरीर के ऊपरी हिस्से को खाया

भेड़िये दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्से को खाया था. वहीं दूसरी तरफ भेड़िये के हमले में मीना देवी, धनपतिया व सेबरी घायल भी हो गईं. घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारियों-कर्मियों ने भागकर बचाई जान

आक्रोशित लोगों ने टीम पर हमलावर हो गए. लाठी-डंडा लेकर वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया. एसडीओ की गाड़ी को तोड़ दिया. अधिकारी और कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गांव के अंदर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को घुसने नहीं दिया जा रहा है.

एसडीओ और डीएफओ ने बताया 

वन विभाग के एसडीओ राशिद जमील और डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि भेड़िये के हमले में दो लोगों की मौत हुई है. मौके पर पहुंचे एसडीओ के गाड़ी को ग्रामीणों ने तोड़ दिया है. घटना स्थल पर जा रहे हैं. दो दिन पहले इलाके में नर भेड़िया के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर हमले में हुई मौत के बाद इलाके में फिर आक्रोश भड़क गया. ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

INDIA गठबंधन की ‘वोट चोरी’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

INDIA Bloc Rally: दिल्ली में आगामी राजनीतिक रैली और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त...

More Articles Like This

Exit mobile version