Bajipur: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुरः छत्‍तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिला के उसूर, बासागुड़ा और पामेड़ के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की हताहत की सूचना नहीं है. जवान लगातार सतर्कता बरतते हुए नक्‍सली हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. फिलहाल, दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.

बताया गया है कि उसूर, बासागुड़ा और पामेड़ के क्षेत्र में नक्‍सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया. नक्‍सली गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक संयुक्त टीम शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे इस क्षेत्र में रवाना हुई थी.

सर्चिंग अभियान के दौरान शुरु हुई मुठभेड़
पुलिस पार्टी जब उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान अचानक नक्‍सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ लगातार जारी है, जिसमें रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

मुठभेड़ जारी, सभी जवान सुरक्षित
सुरक्षा बलों ने जानकारी दी है कि अब तक सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की हताहत की सूचना नहीं है. जवान लगातार सतर्कता बरत रहे हैं और माओवादी हमलों का करारा जवाब दे रहे हैं. पुलिस पार्टी ने माओवादियों के संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर रखी है और उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, नक्‍सलियों की संख्या और उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है.

Latest News

अगले 20 घंटे कुदरत मचाएगी तबाही! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update Today: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version