बालेश्वरः बाढ़ के पानी में रील बना रहे तीन युवक तेज बहाव में बहने लगे, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balasore Flood: ओडिशा के बालेश्वर जिले में बाढ़ के पानी के बीच रील बनाना तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा. रविवार को तेज बहाव वाले जलमग्न क्षेत्र में वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान तीनों युवक पानी में तेज बहाव में बह गए. हालांकि, बाद में उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया.

बालेश्वर सदर ब्लॉक के ओलंदासरंगा पंचायत अंतर्गत तेंतुलिमुंडी क्षेत्र में यह घटना हुई. यहां बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से तेज गति से बह रहा था. बताया गया है कि तीनों युवक रील बनाने के लिए जलमग्न सड़क पर उतरे, जबकि वहां पानी का बहाव काफी तेज था.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, युवक सड़क पर बह रहे पानी के बीच वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पानी का बहाव और तेज हो गया और तीनों युवक उसमें बहने लगे. बहाव में बहते हुए वे काफी दूर तक चले गए और किसी तरह एक पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई.

तेज बहाव के कारण तीनों युवक वहीं फंस गए और अपने दम पर सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन सेवा कर्मी और ओड्राफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.

बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे युवकों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के दौरान तेज बहाव वाले पानी में जाने से बचें और जलमग्न सड़कों पर न उतरें.

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This