Balochistan Attack: पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बलूच विद्रोहियों का हमला, 84 सैनिक मारे गए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan Attack: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को ‘आपरेशन हेरोफ’ का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया. इसके तहत विद्रोहियों ने 48 जगहों पर एक साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. पाकिस्तान की सेना और पुलिस बीएलए के निशाने पर है.

बीएलए ने 84 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है. बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे कब्जा करने वाली ताकतों के खिलाफ निर्णायक प्रतिरोध करार दिया है. बीएलए ने ‘आपरेशन हेरोफ’ का पहला चरण अगस्त 2024 के अंत में शुरू किया था. इसका उद्देश्य बलूचिस्तान में प्रमुख राजमार्गों और सेना शिविरों निशाना बनाना था.

70 विद्रोहियों को मारने का दावा

दूसरी तरफ, बलूचिस्तान सरकार ने 70 विद्रोहियों को मारने का दावा किया है. सरकार का कहना है शुक्रवार की देर रात से शनिवार दोपहर तक विद्रोहियों ने 12 स्थानों पर सुरक्षा बलों, सरकारी एजेंसियों और नागरिकों पर हमले किए. इन अभियानों में 10 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई. विद्रोहियों ने यह अभियान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा पंजगुर और हरनाई में चलाए गए आपरेशन में 41 लड़ाकों की हत्या के बाद शुरू किया है.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि ये हमले क्वेटा, ग्वादर, मकरम, हुब, चमन और नसीराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर किए गए. इन हमलों में पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और नागरिकों को निशाना बनाया गया.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा…

एक पोस्ट में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि शुक्रवार रात को शुरू हुआ अभियान शनिवार शाम को भी जारी रहा. एक संघीय मंत्री ने कहा कि बीएलए के लड़ाकों ने ग्वादर में नागरिकों की हत्या की. जियो न्यूज को सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने बताया कि जब विद्रोहियों ने हमला किया, तो सुरक्षा बल सतर्क थे. उन्होंने इन हमलों को विफल कर दिया.

Latest News

PAK का डबल गेम, सऊदी से रिश्ता तो ईरान के साथ नहीं चाहता टकराव, सवालों के घेरे में रक्षा समझौता

Iran vs Israel-US War: अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद ईरान ने सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों पर...

More Articles Like This