Bangladesh: पत्रकारों के सचिवालय में प्रवेश पर अंतरिम सरकार ने लगाया प्रतिबंध, मान्यता कार्ड किए रद्द

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पत्रकारों के सचिवालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अंतरिम सरकार ने पत्रकारों के लिए जारी किए गए मान्यता कार्ड को रद्द कर दिया, जिसके बाद अब वे सचिवालय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

देश के गृह मंत्रालय की तरफ से यह आदेश जारी किया गया, जिससे पत्रकारों को सचिवालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. बांग्लादेश सचिवालय, सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय है, जहां अधिकांश मंत्रालय और सरकारी एजेंसियां हैं. यह ढाका के सेगुनबागीजा क्षेत्र में स्थित है.

गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया
आमतौर पर प्रेस सूचना विभाग (पीआईडी) पत्रकारों को समाचार संकलन के लिए मान्यता कार्ड जारी करता है, लेकिन इस बार गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा कि पत्रकारों के लिए जो मान्यता कार्ड जारी किए गए थे, वह तब तक के लिए रद्द कर दिए गए हैं, जब तक सरकार कोई नया आदेश जारी नहीं करती है.

जारी किए जाएंगे अस्थायी प्रवेश कार्ड
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा कि हाल ही में एक सरकारी क्षेत्र में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों को लेकर यह फैसला लिया गया है. कहा कि सरकार जल्द ही प्रेस मान्यता कार्ड की समीक्षा करेगी और सभी स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों से नए आवेदन आमंत्रित करेगी, ताकि प्रेस सूचना विभाग नए मान्यता कार्ड जारी कर सके.

इस बीच, मंत्रालयों की तरफ से कार्यक्रमों के लिए पत्रकारों को अस्थायी दैनिक प्रवेश कार्ड जारी किए जाएंगे. अंतरिम सरकार ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और पत्रकारों से सहयोग की अपील की है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version