बाराबंकी: कार और ट्रक की टक्कर, महिला सहित चार की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की भोर में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आज भोर में करीब पांच बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर धनौरा मोड़ के निकट स्थित एक ढाबा के पास अर्टिगा कार और ट्रक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में अर्टिगा कार सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कानपुर से गोंडा लौट रहे थे कार सवार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार, गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर रमाशंकर मौर्य, अपनी पत्नी, पुत्र-पुत्री और साले सुधीर कुमार, सुधीर कुमार की पत्नी शांति देवी के साथ कार से कानपुर से गोंडा वापस लौट रहे थे.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस दौरान भोर में रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी बहराइच-हाईवे पर कार की ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार रमाशंकर मौर्य, सुधीर, सुधीर की पत्नी शांति और कार चला रहे चालक अयान की मौत हो गई, जबकि रामशंकर की पुत्री-पुत्र और पत्नी गंभीर रूप से घायल है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सगाई कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कानपुर में एक सगाई कार्यक्रम था, जहां पूरा परिवार व रिश्तेदार तीन-चार वाहनों से गए थे. रमाशंकर गोंडा के शहर कोतवाली के खेरवा के निवासी थे. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

कड़ी सुरक्षा में अतीक का बेटा अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, छोटे भाई अबान के जनाजे को देगा कंधा

झांसीः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जिला जेल से प्रयागराज...

More Articles Like This

Exit mobile version